एलपीजी गैस चूल्हे का हो सकता है बेहतर विकल्प
Khabarcell.com
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के फरीदाबाद स्थित अनुसंधान विभाग ने सोलर एनर्जी पर आधारित चूल्हा विकसित किया है। नाम दिया गया है ‘सूर्य नूतन’। यह पारंपरिक सोलर कुकर से एकदम अलग है। इसे सीधे धूप की जरूरत नहीं है। सोलर पीवी पैनल से अटैच इस चूल्हे पर बेहद कम उर्जा में घर के अंदर खाना पकाया जा सकता है। सोलर पैनल से एनर्जी सीधे बैटरी में जाती है जिससे चूल्हे पर रात में भी खाना पकाया जा सकता है।
सूर्य नूतन पर चार से पांच लोगों का तीन टाइम का खाना आराम से पकाया जा सकता है। जल्द ही यह चूल्हा बाजार में आ सकता है। एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के कारण इसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसकी अनुमानित कीमत 18 हजार से 30 हजार के बीच हो सकती है। सरकारी सब्सिडी मिलने पर कीमत 10 हजार से 12 हजार तक सिमट सकती है। इस चूल्हे का उपयोग 10 वर्ष तक आसानी से किया जा सकता है।