KHABARCELL

सफलता और शत्रु पर विजय पाने के लिए दशहरे को करें इन पौधों की पूजा

नवरात्रि के बाद का दिन दशहरे का होता है और इसी दिन किया हुआ एक काम आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ा सकता हैं।

इस वर्ष देशहरा 5 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाने वाला है।

पुराणों में वर्णन है की दशहरे वाले दिन कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं जिनकी पूजा से आपको निसंदेह अपार सफलता और शत्रु पर विजय प्राप्त होती है। तो आइए जानते है इनके बारे में।

इसमें पहला है शमी का पेड़ या छोटा पौधा जो भी आपको मिल पाए। शमी भगवान शनि को अतिप्रिय है। इसके अलावा नवरात्र में भी शमी के पत्ते से मां का पूजन किया जाता है।

अगर आप दशहरे के दिन शमी के पूजा करते है तो आपक लिए हर क्षेत्र में सफलता के द्वार खुल जाते है और शत्रु पर विजय मिलती है।

दूसरा है अपराजिता का पौधा, कहा जाता है भवन श्री राम ने रावण को मरने से पहले विजय दशमी को मां अपराजिता की पूजा अर्चना की थी ।

विजय दशमी को अपराजिता के पौधे की पूजा करने से निश्चय ही विजय मिलती है। इस पौधे के पूजन का सबसे उत्तम समय संध्या में होता है।