Navratri 2022: नवरात्रि में भूल कर भी इन चीजों का नहीं करें सेवन

KHABARCELL

नवरात्रि पूजन का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है, इसमें माँ दुर्गा की नौ रूपों की पूजा नौ दिनों तक चलती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पूजा में श्रद्धालु उपवास करते है।

लेकिन व्रत में आपको खाने का विशेष ध्यान रखना होता है, आज आपको हम बताएंगे की इन नौ दिनों में आपको भूलकर भी कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सबसे पहले आपको व्रत में खट्टी चीज़ों से परहेज़ करना है। आपको नॉर्मल नमक के बजाए सेंधा नमक इस्तमाल करना चाहिए।

सजावट के लिए बंगाल से बुलाये 30 कारीगर

व्रत में आपको प्याज और लहसुन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका व्रत टूट जाता है।

व्रत में खाना बनाने के लिए आपको शुद्ध घी का उपयोग करना चाहिए और अगर घी नहीं तो बादाम तेल या सदा मक्खन का उपयोग भी किया जा सकता है।

व्रत में आपको सरसो तेल,रिफाइंड तेल या सोयाबीन तेल में खाना बनाने से पूरी तरह  बचना चाहिए ।

आपको व्रत में कोई भी नशा नहीं करना चाहिए व्रत के समय ये सारी चीज वर्जित है।