Ranchi District Youth Festival Organizing Committee meeting concludedRanchi District Youth Festival Organizing Committee meeting concluded

रांंची: उप विकास आयुक्त सभागार में जिला युवा उत्सव, रांची 2023 आयोजन समिति की बैठक उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम नेहरु युवा केंद्र, रांची उपनिदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा आयोजन समिति के अध्यक्ष उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव एवं राम कृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद कृषि विश्वविद्यालय, मोराबादी, रांची के डीन डॉ. राघव ठाकुर द्वारा लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए रांची के निदेशक रामवृक्ष महतो को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों का परिचय प्राप्त किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा जिला युवा उत्सव की तैयारी की समीक्षा की गयी। जिसमें उपनिदेशक, नेहरु युवा केंद्र, रांची द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गयी। उन्होंने बताया कि आगामी 6 मई 2023 को राम कृष्ण मिशन एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, ऑडिटोरियम, मोराबादी, रांची में प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। जिसमें कई तरह की गतिविधियां होंगी। जिसमें पेंटिंग, मोबाइल डिजिटल फोटोग्राफी, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के संबंध में रांची के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों/ विश्वविद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने के प्रभारी एनएसएस राज्य पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार होंगे।

वहीं विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी के संबंध में उप-विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिला कृषि पदाधिकारी, रांची, डीपीएम, जेएसएलपीएस, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, पत्र सूचना कार्यालय/ सीबीसी, भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ दीन दयाल कौशल विकास केंद्र द्वारा स्टॉल संबंधित अपने विभाग के व्यय से लगायेंगे।

युवा उत्सव 2023 रांची के अन्तर्विभागीय समन्वय एवं प्रतिभागिता पंजीयन हेतु आयोजन समिति के एनजीओ, प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल, अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद यूथ क्वेक फाउंडेशन नेहरु युवा केंद्र, रांची (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के द्वारा प्रभारी रहेंगे।

वहीं युवा उत्सव, रांची 2023 के आयोजन हेतु जिला प्रशासन की तरफ से लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए, रांची के निदेशक रामवृक्ष महतो नोडल पदाधिकारी होंगे। अंत में सभी सदस्यों का आभार राम कृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद कृषि विश्वविद्यालय, मोराबादी, रांची के डीन डॉ राघव ठाकुर के द्वारा किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!