National Lok Adalat organized in SahibganjNational Lok Adalat organized in Sahibganj

साहिबगंज: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के दिशा निर्देशन एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश -सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज व्यवहार न्यायालय, साहेबगंज तथा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर राजमहल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत का उद्धाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश -सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, श्रीप्रकाश दुबे, उपायुक्त सह-उपाध्यक्ष राम निवास यादव, जिला न्यायाधीश प्रथम धीरज कुमार, जिला न्यायाधीश-III बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश -सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो इसका प्रयास हम सभी लोग करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ मिले। वहीं पूरे झारखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में साहेबगंज नंबर वन स्थान हासिल करे। उपायुक्त ने भी लोक अदालत की सराहना किया और कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से लोगों को काफी लाभ मिलता है।

कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राधिकार का लक्ष्य तय करते हुए बताया की पांच सौ से अधिक विधिक जागरूकता शिविर जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में करना है एवं पीड़ित मुआवजा व विधिक सहायता को लेकर नया कृतिमान स्थापित करना है |

By Admin

error: Content is protected !!