CM Hemant Soren paid tribute on the death anniversary of Durga SorenCM Hemant Soren paid tribute on the death anniversary of Durga Soren

रांंची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर रांची के नामकोम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे।

जहां मुख्यमंत्री ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर मंत्री  हफीजुल हसन अंसारी एवं विधायक सीता सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व. दुर्गा सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया से बात-चीत करते हुए कहा कि आज झारखंड आंदोलन के अगुवा और वीर माटी पुत्र बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी का पुण्यतिथि दिवस है। पुण्यतिथि के मौके पर हम सभी लोग आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

कहा कि, शहीदों के सम्मान हेतु हमारी सरकार राज्य के विभिन्न शहीद स्मारकों को भव्यता प्रदान करने का कार्य कर रही है। वर्षों से वीर शहीदों को हम सभी लोग मान-सम्मान देते रहे हैं। आगे भी एक बेहतर कार्य योजना के तहत राज्य के वीर शहीदों के सम्मान के लिए हमारी सरकार कार्य करेगी।

By Admin

error: Content is protected !!