बड़कागांव:  प्रखंड के काड़तरी पंचायत अंतर्गत बुढ़वा महादेव रानी तलाब का सुंदरीकरण कार्य शिलान्यास हजारीबाग जिला परिषद् अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता और जिला परिषद सदस्य मध्य सुनीता देवी नारियल ने फोड़ कर किया। सौंदर्यकरण कार्य 15 वें वित्त आयोग की 9 लाख 99 हजार रुपए राशि से किया जाएगा।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं जो निरंतर जारी रहेगा। वहीं जिप सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि क्षेत्र में विकास का हर संभव प्रयास क्या जाएगा।विकास कार्य को लेकर मैं हमेशा प्रयासरत हूं।

शिलान्यास कार्य में मुख्य रूप से बड़कागांव उप प्रमुख बचनदेव कुमार, काड़तरी पंचायत मुखिया पारसनाथ प्रसाद , उप मुखिया राजदेव महतो, वार्ड सदस्य रिंकी कुमारी, काजल कुमारी, चित्रदयाल महतो , सुरेश महतो, जयहिंद महतो आदि मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!