दहकते अंगारों पर चलकर और बनस झूले पर झूलकर भक्तों ने दिया आस्था का परिचय

बड़कागांव : पोटंगा गांव के शिव मंदिर प्रांगण में शिव उपासना का पर्व मंडा पूजा भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास से मंगलवार को संपन्न हो गया। दो दिवसीय मंडा पूजा के दौरान शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। पोटंगा मंडा पूजा में लोटन सेवा, फुलखुंदी जैसे अनुष्ठानों में 75 भोक्ता व 105 सोखताइनों ने भाग लिया। शिव भक्तों ने पीठ पर नुकीली कील चुभाये बनस झूला पर झूलकर भगवान शिव व माता पार्वती के प्रति अपना आस्था एवं विश्वास व्यक्त किया।

Manda Puja completed with devotion in Potanga village of Barkagaon

इस दौरान रांची के अनगड़ा व पाली से दो छऊ नृत्य टीम के कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों ही टीम के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का बखुब प्रदर्शन किया। वहीं मंडा पूजा में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह झाकोमयू के जोनल कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी ने फीता काट कर मेलें का विधिवत उद्धघाटन किया।

मौके पर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह झाकोमयू के जोनल कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी ने कहा कि मंडा पूजा आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। इस दौरान लगने वाले मेलें में लोग अपने सगे संबंधियों से मिलने का एक अवसर मिलता है। जहां मेलें में एक दूसरे से मिल पाते हैं। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा के दौरान अपनी सभ्यता और संस्कृति का बेजोड़ मेल देखने को मिलता है।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, पोटंगा पंचायत मुखिया चरका करमाली, पोटंगा पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, पोटंगा पंचायत के उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, उप मुखिया पोटंगा पंचायत के पूर्व उप मुखिया सूरज बेसरा, रैविमो बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव  मोहन सोरेन, विस्थापित नेता सह समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, गणेश गंझू, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, मनोज मुंडा, वार्ड सदस्य रीना देवी, अनीता देवी, रमेश मुंडा, गिरधारी प्रजापति, प्रेमलाल मुंडा, सन्नी सोरेन, जूरा सोरेन, सुरेश मांझी, लालधारी मुर्मू, साहेबराम बेसरा, मानाराम टुडू, पापूलाल मांझी, हाकिम मांझी, पप्पू हंसदा, मनुलाल सोरेन, बेनीलाल सोरेन, मोतीलाल मांझी,कामेश्वर मुंडा, राजेंद्र गंझू, दिनेश्वर सोरेन, डोरकों देवी, क्रांति किस्कू, कर्मी मरांडी, बुधनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

मंडा पूजा को सफल बनाने में मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष जीतन मुंडा, सचिव अकल मुंडा, कोषाध्यक्ष बिनोद हेंब्रम, उप कोषाध्यक्ष मुकुंद मुंडा, पाहन साधु मुंडा, गोड़ाईत राजू मुंडा, पट्टभक्ता ठूचा करमाली, बालदेव करमाली, पुजारी सुरेश गिरी, महेश गिरी, गिरधारी प्रजापति, कंचन मुंडा, संजय मुंडा, सुनील मुंडा, जगमोहन गंझू, दीपक मुंडा, सूरज मुंडा, मंटू मुंडा, टिंकू प्रजापति, जतन मुंडा, किशोर मुंडा, रंजन मुंडा, महेंद्र गंझू, अजय मुंडा, राजू मुंडा, मनोज मुंडा, महेश बेसरा, दिनेश टुडू, सुखराम बेसरा, पंकज हेंब्रम, विजय सोरेन, महावीर मुर्मू, बंशी मुर्मू, अजय मरांडी, अजय बेसरा, प्रेम सोरेन, संजय सोरेन, बसंत मांझी सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!