शिकायत पर बीडीओ ने जेई को काम बंद करने का दिया आदेश

बड़कागांव: प्रखंड परिसर में पीएचडी विभाग द्वारा निर्माणाधीन पानी जांच केंद्र भवन का औचक निरीक्षण उप प्रमुख वचन देव कुमार व बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने किया।

निरीक्षण के क्रम में उप प्रमुख वचन देव कुमार ने निर्माणाधीन भवन निर्माण में घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग करते हुए पाया। भवन निर्माण में ईट थर्ड ग्रेड का लगाया जा रहा है। कार्यस्थल पर प्राक्कलन से संबंधित किसी भी प्रकार का बोर्ड नहीं लगाया गया है। वहीं अभिकर्ता भी कार्यस्थल पर अनुपस्थित थे।

इस संबंध में उप प्रमुख वचन देव कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र पाण्डेय को पीएचडी विभाग द्वारा निर्माणाधीन पानी जांच केंद्र भवन के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की जानकारी दी।

जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र पाण्डेय ने विभागीय जेई प्रदीप तिर्की को दूरभाष पर आदेश दिया कि जब तक एस्टीमेट नहीं दिखाइयेगा, तब तक काम बंद करवा दें।

निरीक्षण के पश्चात उप प्रमुख वचन देव कुमार ने बताया कि भवन निर्माण में घटिया किस्म के ईट लगाया जा रहा है, योजना संबंधित किसी प्रकार का बोर्ड नहीं लगा हुआ है। इससे लगता है कि यहां अनियमित तरीके से काम हो रहा है। स्थानीय मजदूरों को लेबर कार्ड के तहत काम नही दिया गया है।

पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने बताया कि भवन में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि ईट बांग्ला भट्ठा का है, जबकि मुंशी सोनू कुमार का कहना है कि चिमनी भट्टा का दो नंबर का इंटा है, जबकि यहां इस्तेमाल हो रहा ईट पांच नंबर का है, छूने से ईंट टूट जा रहा है। मुंशी ने प्राक्कलन के बारे में बताने से इंकार करते हुए कहा कि सारा जानकारी संवेदक से मिलेगा।

By Admin

error: Content is protected !!