Five including a woman arrested in Shanti Devi murder caseFive including a woman arrested in Shanti Devi murder case

2021 में हुई थी हत्या, मामला छतरपुर थाना क्षेत्र का

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए शांति देवी हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है। हत्या के आरोप में मृतका का पड़ोसी और उसकी सरहज सहित पांच लोग हिरासत में लिए गये हैं।

पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व जुलाई 2021में छतरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही मे एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गहुदंड गांव निवासी शांति देवी पति सुदेश्वर परहिया के रूप में हुई थी। मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले का अनुसंधान चल रहा था।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इधर गुप्त सूचना पर  छानबीन के क्रम में पाया गया कि शांति देवी जीविकोपार्जन के लिए घर में महुआ शराब की बिक्री करती थी।  उसके घर के पास ही अजय राम अपने घर में महुआ शराब बेचता है। अजय राम बिक्री कम होने की वजह से शांति देवी से काफी चिढ़ा हुआ था। उसने अपनी सरहज वैजंती के साथ मिलकर शांति देवी की हत्या करने की योजना बनाई। अन्य अपराधियों को सुपारी देकर शांति देवी की हत्या करा दी गई और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को पोखर में फेंक दिया।

बताया गया कि हत्या के आरोप में अजय राम, वैजंती देवी सहित इम्तियाज, शहजाद और कन्हाई कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने स्वीकारोक्ति बयान में हत्या में संलिप्तता की बात स्वीकार किया है। छापामारी दल में छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार सहित अन्य शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!