रामगढ़: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की बैठक गुरुवार को भुरकुंडा क्षेत्र के रीवर साइड स्थित सीसीएल रेस्ट हाउस के सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय महासचिव सोनाराम मांझी और संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष आर.डी हांसदा ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के लिए बनी नियमावली को मांझी हड़ाम, केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ग्राम समिति सहित अंतिम व्यक्ति तक अगस्त माह तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। सामाजिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ -साथ ओलचिकी लिपि की पढ़ाई सभी संथाल आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शुरू कराई जाएगी। बताया गया कि आगामी बैठक 10 अगस्त को हेसागढ़ा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव रंजीत बेसरा, सोनाराम टुडू, मोहन सोरेन, संजय कुमार टुडू, सन्नी बेसरा, गहन बेसरा, पन्नालाल मुर्मू, सन्नी सोरेन, अजय बेसरा, बिरेंद्र हांसदा, मुर्सिंगलाल हांसदा, बहादुर मांझी, लाल बिहारी हेम्ब्रोम, कन्दो मांझी, शंकर मुर्मू, बिनोद बेसरा, महालाल हांसदा, छटु हांसदा, दुर्गा हांसदा, बेनी राम मुर्मू, बिनोद बेसरा, धनीराम किस्कू, भुनेश्वर मांझी, मनोज हेम्ब्रोम, चुनु मांझी, बब्लू मांझी, संजय मांझी, सुनील मुर्मू, मनोज हांसदा, पिन्टु मुर्मू, राजेश मुर्मू, दशरथ मांझी, दासो मरांडी, दिलीप सोरेन, अशोक मांझी, प्रभु किस्कू, हरिलाल किस्कू, रामकुमार सोरेन, दिनेश किस्कू, रामेश किस्कू, बिनोद किस्कू, पतिलाल हांसदा, ब्रिज लाल टुडू, बहाराम सोरेन, मनोज टुडू, बहादुर मुर्मू सहित अन्य उपस्थित रहे।