बड़कागांव: शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र राम के द्वारा बच्चों को कई तरह का योगासन कराया गया। वहीं नियमित योग करने से होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
मौके पर विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने कहा कि हर साल 21 जून को दुनिया भर के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन का लक्ष्य योग के कई लाभों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना है और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए दुनिया भर के योग चिकित्सकों को प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि योगा एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। जिसे हमारे पूर्वजों ने विकसित किया था। इसका मतलब है “एकीकृत युनियन” यानि शरीर, मन और आत्मा का सामरस्य। योगा के माध्यम से हम अपने शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन को बनाए रख सकते हैं और इससे अपने जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। योगा एक सम्पूर्ण अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के समृद्धिकरण को प्रमोट करता है। योगा के माध्यम से हम अपने दिनचर्या में स्वस्थ, सुखी और स्थिर बन सकते हैं। योगा न सिर्फ शारीरिक लाभ प्रदान करता है, बल्कि मन को शांति और स्थिरता भी प्रदान करता है।
मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, पिंटू कुमार, रंजीत करमाली, बिनोद मांझी, सुशील कुमार, विकास कुमार, संगीता कुमारी, अर्चना कुमारी, सेवामुनी टुडू, पूनम सरोज किंडो, सोनी कुमारी, सबिता देवी, रवि कुमार, केशव कुमार, श्रवण कुमार, कुलदीप बेदिया, जय किस्कू, निर्भय बहादुर, चंदन कुमार, प्रभात बेसरा, सागर कुमार, चंदन बेसरा, रोहित मुर्मू, विशाल कुमार, अनूप कुमार, कोमल कुमारी, गीता कुमारी, नेहा कुमारी, अंजू कुमारी, कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी, अजय कुमार, सुप्रिया राज, अक्षय कुमार, सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

