हजारीबाग: पतंजलि योगपीठ के प्रखंड स्तरीय समिति इचाक के द्वारा जीएम इंटर महाविद्यालय, इचाक में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर जीएम महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने कहा कि योग वह औषधि है जो ब्रह्मांड की किसी भी बीमारी को ठीक करने की शक्ति रखती है। यह न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है बल्कि हमारे मन और आत्मा को भी शांत करता है।

अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि योग वास्तव में मानव मन और आत्मा की अनंत संभावनाओं को प्रकट करने के इस गहन विज्ञान का सतही पहलू है, यह हमें सिखाता है कि कैसे हम अपनी सांसो पर नियंत्रण पाकर अपने शरीर में चमत्कार कर सकते हैं।

वहीं महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार योग प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक समग्र अभ्यास है जो मन, शरीर और आत्मा को शामिल करता है। सांस, गति और ध्यान के मिलन के माध्यम से योग हमें अपने वास्तविक रुप से जुड़ने में सक्षम बनाता है। योग का वर्गीकरण चार भागों में किया गया है। जिसमें कर्म योग, ज्ञान योग, भक्ति योग और क्रिया योग शामिल है। उन्होंने कहा कि योग क्रियाएं हमारे जीवन को निरोग बनाने में मददगार है। किसी भी मनुष्य को नियमित योग करने से किसी भी प्रकार के लंबी शारीरिक और मानसिक बीमारी से मुक्ति पाई जा सकती है।

पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान प्रखंड प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार तथा डॉ कौशल कुमार ने सभी को योग करें और निरोग रहे का पाट सिखाते हुए योग प्राणायाम करवाया।

कार्यक्रम में आदर्श युवा संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी गौतम कुमार, मनोज कुमार, मुकेश उर्फ गोविंदा, सुमित सागर, महेश, रवि सिंह ने भाग लेकर प्रखंड वासियों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग करके सभी बीमारियों पर विजय प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार, शिक्षक रत्नेश कुमार राणा, अजीत हंसदा, दीपक प्रसाद, आशीष पांडे, रियाज अहमद, प्रन्नत कुमार, राजकुमार दास, प्रिया कुमारी, राजकुमार सिन्हा, सुनीता टोप्पो, ललिता देवी संजय प्रजापति, सुनील सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!