Santhal society celebrated the fifth foundation day of New BartolaSanthal society celebrated the fifth foundation day of New Bartola

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बड़कागांव: न्यू बरटोला के पांच वर्ष होने पर संथाल समाज के द्वारा गांव का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दिशोम नायके बाबा गजेन्द्र किस्कू , विशिष्ट अतिथि संथाल समाज दिशोम मरांग परगना (केन्द्रीय महासचिव ) सह झामुमो केन्द्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, झामुमो केन्द्रीय सदस्य राम किशोर मुर्मू, मासी मार्शल विद्यालय शिक्षक कपिल हेम्ब्रोम, बिरम हंसदा, चम्पा दिशोम परगना सुधीर बास्के, दिशोम परगना पन्नालाल मुर्मू, दिशोम सोहोत परगना सन्नी सोरेन, अजय बेसरा, दिशोम सोहोत जोगवा प्रदीप सोरेन, पंसस हेसागढ़ा सनू मदन सोरेन, चुन्नू बेसरा, कर्णपुरा सोहोत मांझी हड़ाम बिनोद हेम्ब्रोम, बोकारो मुखिया संघ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुर्मू, पोटंगा पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, बिस्टुपुर थाना प्रभारी बसंती टुडू, फुलो किस्कू, अदोरी देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सिदो-कान्हू, चांद, भैरव, फूलो, झानो, बाबा तिलका मांझी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात आयोजनकर्ता के द्वारा अतिथियों को गमछा और बुके देकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का पारंपरिक तरीके से मांदर की थाप पर झुमते नाचते मंंच तक लाया गया। जहां अतिथियों का संथाली रीति रिवाज के तहत पैरों को धोया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि दिशोम नायके बाबा गजेन्द्र किस्कू ने कहा कि संथाल आदिवासीयों को अपने धर्म की रक्षा करना पहला कर्तव्य है, संथाली धर्म व संस्कृति समाज का एक विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि पहले धरती नहीं बल्कि चारो ओर पानी ही पानी था, मरांग बुरु और जाहेर आयो द्वारा धरती का उत्पत्ति हुआ। उन्होंने संथाली में जाहेर थान की धार्मिक पूजा-पाठ, सांस्कृतिक सभ्यता , ओलचिकी लिपि व समाज का उत्थान को लेकर अवगत कराया।

विशिष्ट अतिथि संथाल समाज दिशोम मरांग परगना (केन्द्रीय महासचिव ) सोनाराम मांझी ने कहा कि राष्ट्र की सर्वांगीण विकास के लिए हमलोग आदिवासीयों ने अपनी जमीन सीसीएल को देकर पोटंगा पंचायत के बरटोला का 9 जुलाई 2019 को विस्थापन हुआ और हमारा बरटोला का स्थानांतरण हुए पांच वर्ष हो चुका है। इसके उपलक्ष्य में बरटोला का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

वहीं संथाली सुपर स्टार विक्रम मरांडी (ठोपोंग टुडू) और गायत्री टुडू ने कार्यक्रम के दौरान नाटक व डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लुगू लुमंग मेलोडी बोकारो थर्मल की टीम मैनेजर सोहन हंसदा, उप मैनेजर अनिल बास्के, पेड मास्टर बिनीराम सोरेन, नल मास्टर राम कुमार हंसदा, ओर्गनाइज मास्टर सुरेश हेम्ब्रोम, सिंगर छोटे लाल मुर्मू, लालचंद हंसदा, मालती सोरेन, पूजा किस्कू ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन पोटंगा पंचायत के उप मुखिया रविन्द्र सोरेन ने किया।

मौके पर मुख्य रूप से न्यू बरटोला मांझी हड़ाम दिनेश्वर सोरेन, पराणिक लेचा मांझी, नायके पहान मांझी, कुडाम नायके कोका मांझी, जोगवा हड़ाम छोटका मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखराम बेसरा, बिनोद सोरेन, रमेश हंसदा, राजेश हंसदा, नरेश हंसदा, समीर सोरेन, अमीर सोरेन, संतोष हेम्ब्रोम, साहिल हेम्ब्रोम, सुरेश हेम्ब्रोम, सुनील हेम्ब्रोम, प्रदीप हेम्ब्रोम, प्रदीप सोरेन, दिलीप हेम्ब्रोम, बरमा मांझी, सिकेन्द्र सोरेन, महेन्द्र सोरेन, देवीलाल सोरेन, विष्णु हेम्ब्रोम, संदीप सोरेन, राजू सोरेन सहित कई ग्रामीण का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!