हजारीबाग: किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव मंगल देव महतो के द्वारा नींबू का पौधा लगाकर किया गया।
मौके पर विद्यालय के सचिव मंगल देव महतो ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी विभिन्न वस्तुओं के उत्पादन के लिए पेड़ों पर निर्भर हैं। पेड़ लकड़ी, रबड़ आदि जैसा कच्चा माल प्रदान करते हैं जो की फर्नीचर, बर्तन, कागज़, सजावटी वस्तुओं और पता नहीं किस किस में बदल जाता है। इसका उपयोग घरों के निर्माण में भी किया जाता है। पेड़ फल प्रदान करते हैं जिन्हें संसाधित कर जैम, जेली, जूस, सॉस आदि के उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता है। पेड़ों से निकाले जाने वाले कच्चे माल के साथ उत्पादित कई वस्तुएं अन्य देशों में निर्यात की जाती हैं ताकि देश के व्यवसायों और देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके। इसलिए जितना अधिक से अधिक हम पेड़ों को लगायेंगे उतना ही अधिक हम इस तरह के सामानों का उत्पादन कर सकेंगे। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं में एक एक पौधा विद्यालय प्रांगण में लगाया साथ ही उस पौधे का सही देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेवारी भी लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो, सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, उमेश कुमार, पवन कुमार, सुनील शर्मा, भारती सिन्हा, पुष्पा करमाली, बसंती कुमारी, ओम प्रकाश महतो सहित कई छात्र छात्राएं शामिल थे।

