रामगढ़: हेसागढ़ा स्थित “संथाल समाज दिशोम मांझी परगना” केन्द्रीय कार्यालय में शुक्रवार को परगना के केन्द्रीय महासचिव सोनाराम मांझी ने प्रेस वार्ता जारी करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार भाजपा शासित राज्य मणिपूर में दो आदिवासी महिलाएं के साथ समूहिक बलात्कार और निर्वस्त्र कर घूमाया गया, ये बहुत ही निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के रवैये से प्रतीत होता है कि मणिपुर हिंसा में आदिवासियों को भाजपा सरकार के इशारे पर चिन्हित कर शोषण किया जा रहा है। क्योंकि मुख्यंत्री ने अभी तक उपद्रवयों के खिलाफ कोई ठोस कदम नही उठाया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री भी लगभग ढाई -तीन महीनें बाद मणिपुर घटना पर बयान दें रहें है, ये बहुत ही दुरभाग्यपूर्ण है।

देश के सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध है की मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग “संथाल समाज दिशोम मांझी परगना” ने की है।

प्रेस वार्ता में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केन्द्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार हेम्ब्रोम, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एतवा मांझी, केन्द्रीय सचिव महेन्द्र मुर्मू, पन्नालाल मुर्मू,अजय बेसरा, प्रदीप सोरेन, सन्नी सोरेन,अमित कुमार हांसदा,सनु मदन सोरेन, चुनूराम बेसरा, मीना देवी, सुरजमुनी देवी, मीना देवी एवं अन्य शामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!