Deepak Prasad became CO of Patratu and Samaresh Prasad of Gola.Deepak Prasad became CO of Patratu and Samaresh Prasad of Gola.

रांची: झारखंड के 12 जिलों के खेल पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

रांची के जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार का तबादला लातेहार हुआ है। रामगढ़  जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की का तबादला पश्चिमी सिंहभूम हुआ है। गोड्डा के जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार का तबादला गुमला हुआ है। साहेबगंज के जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार का तबादला सरायकेला-खरसावां हुआ है।

पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी का तबादला साहेबगंज  हुआ है। गुमला जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून का ट्रांसफर बोकारो किय़ा गया है। लातेहार के जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह को रांची में पदस्थापित किया गया है। पलामू  जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा का ट्रांसफर गढ़वा किया गया है। साथ ही इन्हें पलामू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बोकारो  जिला खेल पदाधिकारी गारकश हेम्ब्रम को रामगढ़ जिला खेल पदाधिकारी बनाए गए है। देवघर में जिला खेल पदाधिकारी प्राण महतो को गोड्डा में पदस्थापित किया गया है।

वहीं जामताड़ा जिला खेल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित संतोष कुमार का तबादला देवघर में हुआ है। दुमका जिला खेल पदाधिकारी  तुफान कुमार पोदार का तबादला जामताड़ा में पदस्थापित किए गए हैं।

By Admin

error: Content is protected !!