रामगढ़: आदिवासी समाज पतरातू प्रखंड के तत्वावधान में आदिवासी समाज के लोगों ने मंगलवार को भुरकुंडा में आक्रोश रेली निकाली। जिससे प्रखंड क्षेत्र से कई आदिवासी महिला-पुरुष शामिल रहे।
रैली मतकमा चौक से भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। जहां विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से मणिपुर की हिंसा पर रोक लगाने की मांग की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। आदिवासी महिलाओं के साथ दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा दुष्कर्म और निर्वस्त्र घुमाने की अमानवीय कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है। कहा गया कि केंद्र सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाए और हिंसा पर तत्काल रोक लगाए।
आक्रोश रैली में अध्यक्ष रोहित बेदिया, सचिव उमेश करमाली, राजाबाबू मुंडा, श्यामसुंदर, सीताराम बेदिया, राजेंद्र मुंडा, शशि करमाली, दीपक मुंडा, देवशरण मुंडा, राजू मुंडा, गुलाब करमाली, विक्की बेदिया, राजन करमाली सहित अन्य मौजूद थे।