आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी समाज का अपमान! बर्दाश्त नहीं करेगा आजसू 

रोशनलाल चौधरी, केंद्रीय महासचिव आजसू 

रामगढ़: कांग्रेस-जेएमएम की सरकार में अराजकता का माहौल है। राज्य सरकार जनता से किये वादों को भूल गई है। विकास ठप हो गया है। सरकारी विभागों में बिना घूस के काम नहीं हो रहा है। अपराध बढ़ रहा है और राज्य के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों को पलायन कर रहे हैं। दूसरी ओर आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी समाज का ही अपमान किया जा रहा है। जिसे आजसू पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। आदिवासियों पर अनर्गल टिप्पणी करनेवाले जामताड़ा के कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। यह बातें शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने पतरातू प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव विजय साहू, केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामगढ़ सुधा चौधरी, जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ रीता देवी, रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, जिप सदस्य धनेश्वर महतो, जिप सदस्य भोला तुरी, जिप सदस्य तापेश्व महतो, हजारीबाग जिला प्रधान सचिव कौलेश्वर गंझू, रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास राणा सहित अन्य शामिल रहे। वहीं हल्ला बोल कार्यक्रम में पतरातू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आजसू नेता-कार्यकर्ता सहित कई आम लोग जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरातू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो और संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने की। 

ड़कागांव विधानसभा की जनता की आवाज सड़क से सदन तक उठाएंगे: रोशनलाल चौधरी

आजसू केंद्रीय महासचिव ने हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़कागांव विधानसभा में कांग्रेस के15 वर्ष के शासनकाल में सभी प्रखंडों की हालत बदतर हो गई है। विकास के काम ठप हैं। सरकारी विभागों में बिना पैसे आम लोगों का काम नहीं हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र में आज अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। पतरातू प्रखंड में जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं, वे एनडीए के शासनकाल में चंद्रप्रकाश चौधरी की देन है। सभी योजनाओं को एनडीए के शासनकाल में धरातल पर उतारा गया है। कहा कि, विधानसभा की जनता बेहाल है। कांग्रेस के 15 वर्षों के शासनकाल में विधानसभा के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क तक नहीं बनाया जा सका है। पतरातू प्रखंड के लोगों को अबतक एक भी अत्याधुनिक अस्पताल तक नहीं मिल सका है। युवाओं के लिए तकनीकी शैक्षणिक संस्थान और महिलाओं की उच्च शिक्षा के लिए शैक्षणिक संस्थान तक उपलब्ध कही कराया जा सका है। लोगों अभी तक बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं से ही जूझ रहे हैं। रोशनलाल चौधरी ने कहा कि, ऐसी बदहाल स्थिति पर आजसू चुप नहीं रहेगी। जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के द्वारा राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें निम्न 25 सूत्री मांगें शामिल हैं-

1. पतरातू प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए
2. पिछले वित्तीय वर्ष में को धान की खरीदारी की गई है किसानों को शीघ्र उसका भुगतान किया जाए
3. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जाए।
4. विद्यार्थियों एवं युवाओं को निश्चित समय पर आय, जाति एवम आवासीय प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
5. सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को सुनिश्चित दिया जाए।
6. बालू घाटों की नीलामी जल्द से जल्द की जाए।
7. गैर- मजरुआ जमीन सहित सभी प्रकार के जमीन संबंधी मामलों का समाधान पंचायत में शिविर लगाकर किया जाए।
8. मतकमा चौक से चुटूपालू तक सड़क निर्माण शीघ्र चालू किया जाए।
9. पतरातू प्रखंड के सभी जर्जर सड़कों का मरम्मत शीघ्र करने
10. हरिहरपुर एवम बिचा पंचायत के सभी सड़कों का शीघ्र निर्माण किया जाए।
11. प्रखंड में उच्च एवम तकनीकी शिक्षण संस्थान की स्थापना की जाए
12. नियमानुसार तय समय सीमा में ग्रामीणों के कार्य का निष्पादन किया जाए।
13. बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। 

14. बढ़ते अपराध पर लगाम लगाया जाए। 
15.  नता की मुलभूत आवश्यकताओं ‘ पानी- बिजली- सड़क- शिक्षा और स्वास्थ्य’ व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए
16. प्रखंड के सभी पंचायतों के विकास लिए पंचायत प्रतिनिधियों प्रति वित्तीय वर्ष एक करोड़ रुपए की राशि आवंटित किया जाए।
17. आंगनबाड़ी – जलसहिया एवं अन्य अनुबंधकर्मियों के वेतनमान में बढ़ोतरी करते हुए बकाया राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।
18. किसानों को तय समय सीमा पर केसीसी लोन मुहैया कराया जाए।
19.  नियोजन नीति अविलंब लागू किया जाए।
20.  जमीन के खाता, प्लॉट व रकवा सुधार एवं ऑनलाइन कार्य करने में किए जाने वाले भेदभाव को बंद किया जाए।
21. भुरकुंडा की बंद पड़ी ‘द इंडो असाही ग्लास कंपनी’ को अविलंब चालू कराया जाए।
22. 100 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा पूरा किया जाए
23. बिजली की आपूर्ति निर्बाध की जाए
24. अनुबंधकर्मियों को नियमित किया जाए
25. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवम दिव्यांग पेंशन का लाभ अविलंब लाभार्थियों को दिया जाए।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

हल्ला बोल कार्यक्रम में बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, सचिव मनोज दांगी, प्रवक्ता तापेश्वर कुमार, चंदन कुमार, ब्रजेश सिंह, ब्यास पांडेय, रामप्रताप सिंह, विक्रांत साहू, भुन्नू सिंह, कौलेश्वर महतो,  बीरेंद्र झा, राहुल रंजन, शिवप्रसाद मुंडा, अशोक पाठक, अनिल सोनी, बिंदेश बेदिया, सुरज उरांव, संदीप उरांव, संतोष यादव, झल्कु बेदिया, मूषा ठाकुर, राजेश मंडल, मनोज राम लालू यादव, लक्ष्मीकांत महतो, जानकी मुंडा, हरेश राय, राजेश पटेल, सुधीर कुमार, कामेश्वर मेहता, बदल कुमार, अजीत सिन्हा, मनोज करमाली, सूरज करमाली, पंकज कुमार, इमरोज खान, राज विश्वकर्मा, नंदकिशोर ठाकुर, द्वारिका महतो, विजय बेदिया,  रघुबीर महतो, गणेश करमाली, महेंद्र मेहता, गणेश पासवान, बिनोद कुमार, राज नायक, दिलीप महतो, छोटू यादव, दीपिका सहाय, बीरबल तुरी, अजय रवि, कामेश्वर मेहता, रणधीर कुमार,  जितेंद्र मेहता, छोटू करमाली, विशेश्वर महतो,  मो कलाम, बादल कुमार, पुष्पा बाखला, फिरंगी महतो, जलेश्वर रजक राजेदार रजक , बैजनाथ बेदिया, भूपनाथ बेदिया, देवनारायण बेदिया, चंद्रदीप महतोज राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रकाश राम, नरेश मेहता, उमेश प्रसाद, अनिल महतो, बासुदेव महतो, प्रदीप मुंडा, मनोज सिंह, सोनू साव, रवि बेदिया, बिनोद महतो, रामवृक्ष मुंडा, राजेश कुमार, बालदेव उरांव, प्रकाश उरांव, संजय मिश्रा , धनेश्वर महतो, राजकिशोर प्रसाद, सूरजनाथ महतो, रमेश चौधरी, महावीर रजक, दिनेश रजक सहित कई उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!