रांंची: राजधानी से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो परिवारों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गूंजा देवजारा टोला में झांझी स्टेशन के पास आपसी विवाद को लेकर दो परिवार के लोग भिड़ गये।

इस दौरान दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई। जिसमें जनेश्वर बेदिया (42 वर्ष), सरीता देवी (40वर्ष) और संजू देवी (25 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे एक पक्ष के मवेशी द्वारा दूसरे पक्ष की फसल खाने का विवाद सामने आ रहा है। घटना से गहमागहमी का माहौल है।

वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन चल रही है।

By Admin

error: Content is protected !!