रामगढ़: भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसकी शुरुआत प्राचार्य विजयंत कुमार और सचिव गजाधर महतो प्रभाकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। प्रतियोगिता में स्कूल के सभी सदन- वाल्मिकी, नेताजी, बुद्ध, अशोक, आर्यभट्ट और टैगोर सदन ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में जलेबी दौड़, माला दौड़, तीन पैरों की दौड़, मेंढक दौड़, पूछ तोड़, 50 मीटर, 60मीटर और 70 मीटर की दौड़, चम्मच-गोली दौड़, सब्जी बाजार दौड़, और मिठाई दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें पहले स्थान पर अशोक सदन, दूसरे पर आर्यभट्ट सदन और तीसरे स्थान पर वाल्मीकि सदन रहा।
अवसर पर प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि खेलकूद से मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चों में संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है। कहा कि वर्तमान समय में खेलकूद के क्षेत्र में भी बेहतर करियर बनाया जा सकता है।
प्रतियोगिता में स्कोरिंग शिक्षिका शीला बेदिया और शबाना खातून के द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अंजू पटेल, कंचन सोनी, कंचन दास, शीला बेदिया, शबाना खातून, जय किशोर प्रसाद महतो, धर्मेश कुमार सोनी, शंभू प्रसाद, निरंजन दुबे, वैभव कुमार, अनुराग मद्धेशिया, सिद्धार्थ कुमार, मोहनलाल बेदिया, सूरज देव सिंह, विश्वक सेन, गीता प्रसाद, अजीत शर्मा, मिथिलेश बेदिया, सुनील साव, नीतू सिंह, सीमा मुंडा, कृष्ण कुमार अम्बेस्टा, अंजली सिन्हा, पूनम सिन्हा, रुचि सिंह, सरिता कुमारी, प्रिया सिंह, काजल बनर्जी, सोनी कुमारी, बबीता सिंह, शीला देवी ,सपना मिंज, वर्षा टेटे, ट्विंकल पॉल, सुनीत एक्का, पूजा हेंब्रम सहित अन्य ने योगदान दिया।