रांची: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती सोमवार मनायी गई। अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के सभी जिलों में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।भाजपाईयों ने उनकी प्रतिमाओं और तस्वीरों पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह झारखंड विधानसभा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नतमस्तक हुए।
वहीं धनबाद में भाजपा धनबाद महानगर द्वारा आयोजित संगोष्ठी को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। जबकि सरायकेला-खरसावां भाजपा जिला कमेटी द्वारा आयोजित संगोष्ठी को केंद्रीय कृषि मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
<