बड़कागांव: विकसित भारत संकल्प रथ बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी, गरसुल्ला एवं पोटंगा पंचायत मंगलवार को पहुंचा। इस दौरान पंचायतवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच गैस सिलेंडर एवं चूल्हे का वितरण भी किया गया।
मौके पर उरीमारी बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आगामी 2045 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। जिसका ग्रामीणों द्वारा जन समर्थन भी मिल रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना, पीएम किसान योजना, आयुष्मान भारत योजना का जमीनी स्तर पर सीधा लाभ लाभुकों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि योजना के बीच से बिचौलियों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। विश्वकर्म योजना को लेकर क्षेत्र में जागरूकता चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग को विश्वकर्मा योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी 2024 में भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान भी किया।
सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में व्यापक बदलाव हुए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा गरीबों को मुक्त अनाज, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, आधुनिक तकनीक से निर्मित ड्रोन से खेतों में यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे किसानों के घंटों का काम मिनटों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह रथ पूरे भारत में 15 नवंबर 2023 से झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू की धरती से प्रधानमंत्री ने संकल्प भारत यात्रा की शुरुआत की। जो पूरे देश के कोने-कोने में चल रहा है और लोगों के केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है।
मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, बीपीआरओ रवि रंजन, लिपिक विवेक आनंद, सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, बेचन साव, भाजपा उपाध्यक्ष किशोर राणा, भाजपा महामंत्री दिनेश करमाली, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय यादव, उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, फूलमति किस्कू, सीतामुनी देवी, शांति देवी, फूलमनी देवी, साबी देवी, उर्मिला देवी, चंचला देवी, प्रिया टुडू, रोहित यादव सहित कई लोग मौजूद थे।