शिक्षा से मिलते हैं संस्कार, समाज में आती है समृद्धि : महाप्रबंधक

बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में रविवार को विद्यालय का वर्षगांठ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरकासयाल महाप्रबंधक अजय सिंह और उनकी धर्मपत्नी सुधा सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अवसर पर उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, हेंदेगीर परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, उरीमारी मुखिया कमला देवी, श्रमिक नेता राजू यादव, रामनरेश सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, जयनारायण प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, कानू मरांडी, महादेव बेसरा सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

Anniversary celebrated with pomp in Bharat Bharati Vidyalaya Urimari

अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन महाप्रबंधक अजय सिंह, सुधा सिंह और मुखिया कमला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। अपने संबोधन में महाप्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही देश और समाज का विकास होता है। शिक्षा से ही संस्कार मिलते और समाज में समृद्धि आती है। हर बच्चे को शिक्षा से जरूर जोड़ा जाना चाहिए। समाज के वैसे बच्चे जो किसी कारण शिक्षा से वंचित हैं, उन्हें भी शिक्षित करने की जिम्मेदारी समाज को उठानी चाहिए।

वहीं स्कूल के निदेशक अनिमेश यादव ने कहा कि विद्यालय ने सफलता के 31 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसमें क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय सीसीएल प्रबंधन का सक्रिय सहयोग और विश्वास शामिल है। कहा कि विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य-संगीत पर आधारित कई कार्यक्रम हुए। लघु नाटकों से बच्चों ने सामाजिक संदेश भी दिए और लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।

मौके पर स्कूल के सचिव गोपाल यादव, अभिषेक यादव, बिंदेश्वरी यादव, प्राचार्य माहे आलम, उप प्राचार्य अर्जुन साव, नवीन पाठक, ललन कुमार, रंजीत महतो, रंजीत कुमार,  शिवाजी, सीमा, सरिता, अनीता, राधिका, रेणू, रितु, शालिनी और प्रियंका सिंह का योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!