भ्रष्ट और निकम्मी है राज्य सरकार, नहीं मिल रहा लोगों को न्याय: जयंत सिन्हा
रामगढ़: पुलिस हिरासत में युवक अनिकेत कुमार की मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सुभाष चौक के निकट धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन रंजन सिंह ने किया।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट और निकम्मी है। जो आम लोगों को न्याय तक नहीं दिला पा रही है। राज्य में दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलित बच्चे को थाना ले जाकर पुलिस ने मारपीट कर हत्या कर दी। हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा मिले और जो वाक्या थाना में घटा है, वह पार्दर्शिता के साथ सामने आए। वहीं धरना में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।
मकार्यक्रम में रणजीत सिंह, राजीव चतुर्वेदी, शिवकुमार महतो, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू , नारायणचंद्र भौमिक, प्रकाश मिश्रा रनजीत पांडे रविंद्र शर्मा, रंजित राम, बिनोद कुमार, रूदल कुमार, नमेंद्र चंचल, मुन्ना खटीक, सैयद किरमानी, भीमसेन चौहान प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहू, मनोज गिरी सुनील साहू, सत्यजीत सिंह , राजेश ठाकुर, मनीशंकर ठाकुर, विजय जायसवाल, बसुध तिवारी, बृजेश पाठक, रॉबिन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।