हजारीबाग: पुलिस को अफीम तस्करी करते पांच तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग तीन किलो अफीम सहित पांच मोबाइल, तीन बाइक और एक वेटिंग मशीन जब्त किया है। सभी आरोपी चतरा के रहनेवाले बताए जाते हैं।

इस संबंध में हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओकनी तालाब के निकट अफीम तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसे लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवाशीष के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। ओकनी तालाब के निकट पांचों आरोपी तीन बाइक के साथ मौजूद थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चतरा जिला निवासी सुखराम मुंडा, हरीश कुमार, अभिषेक कुमार, निकेतन कुमार और लकराइ मुंडा शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By Admin

error: Content is protected !!