रांंची: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व और रंगों का त्योहार होली आज सोमवार को मनाया जा रहा है। रंग-पिचकारी-गुलाल के साथ होली की टोलियां आज होली खेलने निकलेगी। बच्चों की मस्ती तो शुरू भी हो चुकी है। जगह-जगह गीत-संगीत की धुन पर थिरकते हुए लोग होली का आनंद मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी होली की बधाईयों का दौर सा चल पड़ा है। हालांकि कई लोग कल मंगलवार को भी यानी दो दिन होली मनाएंगे।

इधर, रविवार की रात हर्षोल्लास से होलिका दहन संपन्न हुआ। झारखंड में जगह-जगह पारंपरिक तरीके से होलिका जलाई गई।  राजधानी रांंची के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन हुआ। जहां प्राचीनकाल से चली आ रही परंपरा और रीतियों के अनुसार होलिका दहन किया गया। आग की उंची-उंची लपटें थमने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

होली को लेकर जहां आम लोग खासे उत्साहित और रंग-उमंग में सराबोर हैं, वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन भी काफी सक्रिय हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण होली पर प्रशासन की सक्रियता काफी बढ़ी हुई है। 

By Admin

error: Content is protected !!