रामगढ़: कुरसे सरना स्थल में सरहुल पुजा समिति की बैठक गुरुवार को फुलेश्वर राम की अध्यक्षता और जगन्नाथ मुंडा के संचालन में हुई। जिसमें आगामी 11 अप्रैल को सरहुल पूजा के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि कुरसे सरना स्थल पर 11 अप्रैल को पूजा-अर्चना होगी। वहीं 13 अप्रैल को सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो मतकमा चौक, बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार होते हुए भुरकुंडा थाना मैदान पहुंचेगी।
बैठक में जनार्दन मुंडा, रामदास बेदिया सचिन साहु, शिवलाल बेदिया, जयलाल सिंह, अनिल स्वर्णकार, सुरेन्द्र मुंडा, कौलेशवर बेदिया, अजय तुरी, जगदीश मुंडा, तुलसी बेदिया, रविन्द्र बेदिया, सुनील करमाली, राजमोहन मुंडा, कृष्णा बेदिया, महेश सिंह, अजय बेदिया, राजेन्द्र बेदिया, विरेन्द्र मुंडा, राजेश्वर सिंह कपूर, हरिचरण करमाली, बिनोद करमाली, भुनेश्वर बेदिया, ईश्वर मुंडा, बंधन पहान सहित अन्य उपस्थित थे।