अनगड़ा: खरवार भोगता समाज विकास संघ प्रखंड समिति के तत्वावधान में गुरुवार को खभावन बाजार टांड में वीर शहीद नीलाम्बर- पीताम्बर का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि पूर्वी जिलापरिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, अनगड़ा प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा खरवार भोगता विकास संघ के केंद्रीय प्रवक्ता विरेंद्र सिंह भोगता, बदरी ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, कुच्चू पंचायत मुखिया सहदेव बेदिया, पारसनाथ भोगता, नवागढ पंचायत मुखिया भुवनेशवर बेदिया शामिल हुए।

कार्यक्रम की अधक्षता पूर्व पंसस महेश गंझू  और संचालन रंथू भोगता ने किया। कार्यक्रम के पूर्व में समाज के पहान द्वारा पूजा की गयी। वहीं अतिथियों ने नीलाम्बर- पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। अवसर पर सभी अतिथियों को समिति ने माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राजेश कच्छप ने कहा कि देश की आज़ादी मे नीलाम्बर पीतांबर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है हमे उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें वीर शहीद नीलाम्बर पीतांबर के आदर्शों एवं विचारों को अपनाकर समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। आज सभी को राष्ट्र हित में कार्य करने करने के लिए शपथ लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंचम भोगता पवन भोगता, चंद्र मोहन भोगता, राकेश भोगता, बालेश्वर भोगता, जगदीश भोगता, जयशंकर पहान, मनमोहन भोगता, जीतवाहन भोगता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!