पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर जमकर थिरके संथाल समाज के लोग

बड़कागांव: संथाल समाज दिशोम मांझी कर्णपुरा परगना के तत्वावधान में रविवार को समारोहपूर्वक धूमधाम से बाहा पर्व (सरहुल) मनाया गया। अवसर पर उरीमारी के महात्मा गांधी मैदान में सामूहिक बाहा पर्व मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संथाल समाज और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Grand event of samuhik baha festival organized in Urimari

सर्वप्रथम कर्णपुरा मांझी हड़ाम के नेतृत्व में स्वागत टीम द्वारा नायके बाबा सीताराम किस्कू का स्वागत करते हुए उनके आवास से गांधी मैदान में निर्मित जाहेर थान लाया गया। जहां नायके बाबा सीताराम किस्कू ने विधि – विधान से पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अच्छी बारिश की कामना की।

अवसर पर आयोजित सामूहिक बाहा पर्व मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के महासचिव (मरांग परगना) सोनाराम मांझी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व उन्होंने सिद्दो-कान्हू चौक और तिलका मांझी चौक पर माल्यार्पण किया। यहां से स्वागत टीम द्वारा उनका स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर लाया गया।

मुख्य अतिथि सोनराम मांझी ने बाहा पर्व अखरा का सांस्कृतिक नृत्य के साथ उद्धघाटन किया। इसके उपरांत तीन परगना कर्णपुरा परगना, पलानिया परगना और नागपुर परगना के महिला और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में अलग-अलग कई नृत्य  किया। इस दौरान लोग लोकगीतों और मांदर की थाप पर देर शाम तक नाचते झूमते रहे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 

बाहा पर्व मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के परगना मोहन सोरेन, संजय टुडू, सीताराम किस्कू, विश्राम सोरेन, सन्नी सोरेन, अजय बेसरा, महादेव मांझी, मुर्शिंगलाल हंसदा, जतरू बेसरा, गहन बेसरा, भुवनेश्वर मुर्मू, कर्णपुरा मांझी हड़ाम सूरज बेसरा, पारानिक बहादुर मांझी, जोगवा बिरसा टुडू, नायके बिनोद बेसरा, पोटंगा पंचायत मांझी हड़ाम बिनोद हेंब्रम, पाराणिक बिरसा हेंब्रम, नायके राजेंद्र सोरेन, जोगवा उदन सोरेन, गोंदलपुरा पंचायत मांझी हड़ाम महादेव हंसदा, पाराणिक मनोज सोरेन, नायके सुखदेव हंसदा, जोगवा एतलाल बस्के, आंगो पंचायत मंझी हड़ाम महादेव हंसदा,पाराणिक मोसोद माझी, नायके मिसिरलाल मांझी, जोगवा जगदीश टुडू, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, पोटंगा पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, पोटंगा पंचायत उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, वार्ड सदस्य लालमुनि देवी, फूलमती देवी, रीना देवी, अनिता मरांडी,शीला देवी, उर्मिला देवी, कानू मरांडी, रेशमी टुडू,राजू बेसरा, गणेश सोरेन, विमल टुडू, किशोर हंसदा सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!