बड़़कागांव: उरीमारी क्षेत्र के सरना स्थल जुबला में सामूहिक सरहुल समिति की बैठक सोमवार को कार्तिक मांझी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 11 अप्रैल को सामूहिक सरहुल महोत्सव के भव्य तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। महोत्सव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।
बताया जाता है कि भव्य महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह, अति विशिष्ट अतिथि झामुमो के केन्द्रीय सचिव संजीव बेदिया, विशिष्ट अतिथि बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, हेंदेगीर/जीवनधारा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, विंध्याचल बेदिया, उरीमारी ओपी प्रभारी राम कुमार राम, राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली सहित सम्मानित अतिथियों में उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला यादव, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, गरसुल्ला पंचायत की मुखिया मालती देवी, आंगों पंचायत की मुखिया नीलम मिंज शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से दसई मांझी, दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, सुखू मांझी, कार्तिक उरांव, रैना टुडू, खेपन मांझी, जुगल करमाली, तुलसी उरांव, भवानी शंकर प्रसाद, नकुल प्रजापति, संतोष प्रजापति, कृष्णा सोरेन, अकल मुंडा, तालो हंसदा, मनोज सिंह, शिकारी टुडू, बिरसा टुडू, लालजी पवारिया, भादो करमाली, राजू पवारिया, सत्यनारायण बेदिया, धनलाल बेदिया, रामलाल बेदिया, विनोद सोरेन, सहदेव टुडू, जितेंद्र यादव, बुधन करमाली, सुरेंद्र करमाली, शिव करमाली, मोहन पवारिया, अनिल मुर्मू, राजू हंसदा, पंकज बास्के, देवा उरांव, दीपक हेम्ब्रोम, चोपेलाल मांझी, गोविंद मुर्मू, रमेश सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।