गढ़वा: बीते वर्ष 17 दिसंबर को ढेंगुरा में हुए पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच हुए मुठभेड़ के आरोपी राहुल केशरी को पुलिस ने आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह भंडरिया थाना क्षेत्र के मरदा गांव का रहनेवाला बताया जाता है। आरोपी की निशानदेही पर इंसास राइफल, कारतूस और मैगजीन बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ढेंगुरा में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में राहुल केशरी शामिल था। मुठभेड़ के बाद से पुलिस की छापेमारी जारी थी। इधर राहुल केशरी के आंध्र प्रदेश के भीणावरन में उसके होने की जानकारी पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में टीम भीमवरण गई। जहां बीते 29 को स्थानीय पुलिस के सहयोग से राहुल केशरी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रंका थाना क्षेत्र के जसोबार जंगल से हथियार बरामद किया गया है। 

बताया जाता है कि राहुल केशरी पर रंका और भंडरिया थाना में पूर्व से भी दो मामले दर्ज है। वह जेजेएमपी एरीया कमांडर टुनेश उरांव के दस्ते का सदस्य है। 

By Admin

error: Content is protected !!