हजारीबाग:  जिले के डाड़ी प्रखंड स्थित कुरकुट्टा गांव में सोमवार को  सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसमें कुरकुट्टा के अलावा गरसुल्ला, पछाड़ी, मोढ़ा, टेहराटांड, चानो सहित कई गांव के लोग शामिल हुए। अवसर पाहन द्वारा पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। वहीं सरहुल पूजा स्थल पर हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिला-पुरूष लोकगीतों और मांदर की थाप पर घंटों थिरकते रहे। सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष विजय बेदिया ने कहा कि गांव में सरहुल पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। प्रकृति की पूजा का पर्व सरहुल से हमारी संस्कृति जुड़ी हुई है। अगले वर्ष और भी भव्य तरीकें से सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 

Sarhul festival celebrated with pomp in Kurkutta, Hazaribagh

सरहुल महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष विजय बेदिया, सचिव सतीश बेदिया, कोषाध्यक्ष पवन बेदिया, पाहन मकुन्द बेदिया, गोड़ाईत मुनेश बेदिया, सदस्य दिनेश बेदिया, मुकेश, रविंद्र, बलदेव, जीतू, सिकेन्द्र, अमर, भोला, महावीर गेंन्दो, धनेश्वर, पवन, सतीश, प्रेम, संजय, मनोज, राजकुमार, गोपाल, भागीरथ, किशोर, दिनेश, रमेश, योगेश, विकाश, मिथुन, चंदन, विशाल, अरविंद, बब्लू, डब्लू, संजय, शशि सहित कई मौजूद थे।