रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सयाल उत्तरी पंचायत के अम्बेडकर मैदान स्थित शेड में डॉ भीमराव अंबेडकर समिति सयाल की बैठक मंगलवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र पासवान एवं संचालन संजय शर्मा ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल 2024 को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती अम्बेडकर मैदान में मनायीं जाएगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरका-सयाल के महाप्रबंधक अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार होंगे।

बैठक में अम्बेडकर जयंती मनाने के लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पूर्व मुखिया सतेंद्र यादव, सचिव कृष्णा साव, संरक्षक खजांची राम, ब्रजकिशोर राम, सतीश सिन्हा, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र पासवान, रामविलास यादव, सुभाष रजक, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार राम, दीप नारायण राम, विसर्जन राम, रामकरण राम, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मोहम्मद इरफान, रामजी राम, इंद्रदेव राम, उप सचिव अनूप कुमार सिंह, प्रभु पासवान, विमलेश कुमार, बजरंग राम, कोषाध्यक्ष सूचित राम, उदय कुमार मेहता, कृष्णा कुमार संगठन मंत्री जसीम अंसारी, आरके चौधरी, अमरनाथ पासवान, अक्षय कुमार सिंह, सरविंद कुमार, रामनाथ हरिजन, कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार, प्रेम पासवान, भोलानाथ राम, बालचंद राम, अजय पासवान, मंजूलता कुमारी, गीता कुमारी, पूनम देवी, विशाल कुमार, संगीता देवी को बनाया गया।

 

By Admin

error: Content is protected !!