रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक बुधवार को शहर के होटल ला मैरिटल में जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव विनोद कुमार महतो ने किया। बैठक में हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। झामुमो कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और बुके देकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ आगामी 23 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा। रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं बैठक के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन के साझा उम्मदीवार जेपी पटेल को हजारीबाग सीट पर जीत दिलाने की शपथ ली। कहा गया कि झामुमो कार्यकर्ता जेपी पटेल के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए वोट की अपील करेंगे।
बैठक में केंंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, भुवनेश्वर महतो उर्फ भुन्नु महतो, बरतु करमाली, महेश ठाकुर, मधु साव, गीता विश्वास, पिंकी बेसरा, गीता देवी, वीणा देवी, रेणु देवी, संतोष कुमार, मो. मोईन अहमद, मोना मिर्धा, हरिलाल बेदिया, रोहन राम बेदिया, आजाद अंसारी, दिलीप शर्मा, सुशील कुमार, रामकिशुन गिरि, नरेश हंसदा, राजेंद्र बेदिया, योगेंद्र यादव, सुरेश चंद्र पटेल, मोगल चंद्र पटेल, सूरज बेदिया, मोगा बेदिया, गुलाम नबी, जगरनाथ महतो, राजकुमार साव, बंधन महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।
