बैशाखी को लेकर शहर में निकली प्रभात फेरी

रामगढ़: बैशाखी पर्व पर शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इधर, शुक्रवार की सुबह वैशाखी को लेकर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर किला मंदिर लोहार टोला, झंडा चौक, मेन रोड, सुभाष चौक से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभात फेरी का स्वागत रामगढ़ स्त्री साथ संगत के द्वारा किया गया। इस दौरान निशान साहेब पर माला डालकर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से माता महेंद्र कौर अरोड़ा के द्वारा स्त्री साथ संगत की प्रधान बलविंदर कौर को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। अवसर पर स्त्री सत्संग की ओर से चाय नाश्ते का भी प्रबंध किया गया। वहीं प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहब पहुंचने के पश्चात निशान साहिब के चोले की सेवा की गई, चोले की सेवा के लिए सरदार सतपाल सिंह सजूजा जी को सरदार गुरदीप सिंह सैनी द्वारा सरोपा देकर समानित किया गया।

बताते चलें कि बैशाखी के उपलक्ष में गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ है, जो शनिवार को संपन्न होगा। बैशाखी पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा। पटियाला से आए रागी भाई मनप्रीत सिंह जी संगत को शब्दों से निहाल करेंगे। वहीं संगत के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा ।

मौके पर मुख्य रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, डॉक्टर नरेंद्र सिंह सोनी, सरदार रणजीत सिंह छाबड़ा, सरदार तेजेंदर सिंह सोनी, गुरजीत सिंह, सरदार अंकित सिंह कालरा, आशु कालरा, राजा कालरा,बबलू छाबड़ा, यश छाबड़ा, अनु कालरा, शरद चमन, सरदार रविंद्र सिंह छाबड़ा उर्फ बिट्टी सिंह, हरप्रीत सिंह खालसा, जसकीरत सिंह भाटिया, नरेंद्र सिंह चमन, रविंद्र सिंह गांधी, पप्पू जस्सल, कुलवंत सिंह मारवाह, रमन बेदी, त्रिलोचन सिंह, गुरदीप सिंह, राजू जश्सल, महेंद्र कौर अरोड़ा परमजीत कौर, जसमीत कौर सोनी, मनप्रीत कौर सैनी, सतविंदर कौर सहित अन्यशामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!