रामगढ़: भुरकुंडा में छठ मंदिर के निकट आयोजित श्री श्री सूर्य षष्ठी महायज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को कई अनुष्ठान हुए। यज्ञाचार्य पद्मनाभ जी महाराज के मार्गदर्शन में यजमान अशोक तिवारी, विनोद दूबे और गोपाल करमाली सपत्नीक पूजा पर बैठे। सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

 

वहीं शाम 04:00 बजे अरणी मंथन के माध्यम से अग्नि प्रकट की गई। श्रद्धालुओं द्वारा न्योछावर चढ़ाने के उपरांत हवन कुंड में अग्नि प्रविष्ट कराई गई। इसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं का आव्हान किया गया और यज्ञ नारायण की भव्य आरती की गई।

मौके पर संजय मिश्रा, संजय वर्मा, चमन लाल, रामजनम सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, संजय यादव, रामाकांत दूबे, श्रीनिवास अग्रवाल, विजय सिंह, जग्गू घांसी, विरेंद्र सिंह, अजीत मंडल सहित कई महिला-पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!