प्रशासन ने मृतक की पत्नी को दिया मुआवजा
अनगड़ा (रांची): सिकिदिरी थाना अंतर्गत सूरसू पंचायत के कुतुरलोवा गांव में गुरुवार की शाम जंगली हाथी ने स्थानीय दुर्गा चरण बेदिया को पटक कर मार डाला। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस और वन विभाग के बाद मृतक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
इस दौरान सिकिदीरी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा और वन विभाग विभाग के वनरक्षी कृष्ण महतो ने मृतक की पत्नी लखीमनी देवी को अंतिम संस्कार हेतु बतौर मुआवजा पच्चास हजार रुपये दिए। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, सुरसू मुखिया प्रतिनिधि श्याम बेदिया, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, जयशंकर पहान सहित अन्य मौजूद थे।
