रामगढ़: भुरकुंडा निवासी समाजसेवी अंजू देवी ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अंजू देवी भाजपा में शामिल हुई। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ ने पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता ग्रहण कराया।
भाजपा में शामिल होने पर अंजू देवी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और देश में हो रहे विकास कार्यों से प्रेरित होकरअपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हूं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनेवाले समर्थकों में प्रकाश नायक, कृष्णा यादव, राकेश गुप्ता, सूरज कुमार, विमला देवी, सुनीता देवी सहित अन्य शामिल हैं।
