प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिया जीत का मंत्र

हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा बरही विधानसभा स्तरीय  बैठक शनिवार को स्टेशन रोड स्थित होटल एके पैलेस में आयोजित हुई। में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम की अगुवाई बरही विधानसभा संयोजक सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव और संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने किया।

बैठक में शामिल सभी छः मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी, पन्ना प्रमुख, बूथ संयोजक व सह संयोजकों को उनके कार्यो व दायित्वों का बोध कराया गया। बैठक का सम्बोधन पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, सह संयोजक रंजन सहाय उर्फ कुण्टू बाबू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, कोडरमा लोकसभा प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद, सह संयोजक अर्जुन साव सहित अन्य भाजपाइयों ने किया। इससे पूर्व अतिथियो को महामंत्री सुनील साहू, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चंद्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, बरही मंडल अध्यक्ष अमीत साहू व बंधन यादव, चौपारण मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व सुरेश गुप्ता, चंदवारा मंडल अध्यक्ष द्वारिका राणा, पदमा मंडल अध्यक्ष बाबुलाल मेहता, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रेखा देवी, कांति देवी, संगीता शर्मा, रिंकी विश्वकर्मा, किरण देवी, सपना देवी आदि ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।

तीसरी बार मोदी सरकारी, अबकी बार 400 पार : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने उपस्थित पदाधिकारियों में जोश भरते हुए चुनाव जीतने का मंत्र दिया। बाजपेयी ने मोदी जी के कार्यो को गिनाया व झारखण्ड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एक नारा दिया कि पन्ना जीता चुनाव जीता, मेरा पन्ना सबसे मजबूत। कहा तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ जाए और मनीष जायसवाल को विजय बनावे।

मनीष जायसवाल की लोकप्रियता ही इनकी जीत की गारंटी है : आदित्य साहू

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मनीष जी ने निःस्वार्थ भाव से जनता का सेवा किया है। मनीष जी की लोकप्रियता ही इनकी जीत की गारंटी है। उपस्थित मंडल के पदधिकारियों से कहा कि आप अपने जिम्मेवारियों को समझे, निरंतर कार्य करें, मतदान तक चुप बैठना नही है। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष सनातन धर्म को नष्ट करना चाहती है। मोदी जी की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।

लोकसभा का चुनाव मैं नहीं बल्कि कमल का फूल लड़ रहा है : मनीष जायसवाल

लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग से मनीष जायसवाल नही बल्कि कमल का फूल लड़ रहा है। आपको तय करना है कि आप अपने क्षेत्र से कितना कमल का फूल खिलाते है और मोदी जी हाथों को मजबूत करते है। आप अपनी भूमिका को समझे और बूथ स्तर के लोगों को जागरूक करे।

By Admin

error: Content is protected !!