रामगढ़: श्री गुरुद्वारा साहिब में साध संगत ने खालसा का सृजना दिवस बैशाखी बड़े ही उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया। गुरुद्वारा साहिब में 11:00 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। जहां गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथि बाबा गुरजीत सिंह ने अरदास की।

वहीं पटियाला से आए रागी भाई मनप्रीत सिंह ने बड़े ही मनमोहक ढंग से शबद गायन किया। इन्ही की कृपा से सजे हम हैं… नहीं मोह से गरीब करोर परे…अमृत पियो सदा चीर जीवो.. नासूरो मंसूर गुरु गोविंद सिंह गोविंद सिंह.. देह शिवा बर मोहे इहै शुभ कर्मन ते कबहू न टरौं…. आदि शबद गायन से साध-संगत को निहाल किया। इसके उपरांत संगत के लिए लंगर अटूट का आयोजन किया गया।

गुरुद्वारा साहिब में मुख्य रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, डॉक्टर नरेंद्र सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह जग्गी, सरदार रणजीत सिंह छाबड़ा, सरदार तेजेंदर सिंह सोनी, गुरजीत सिंह, सरदार अंकित सिंह कालरा,आशु कालरा, राजा कालरा, बबलू छाबड़ा, यश छाबरा, अनु कालरा, शरद चमन, सरदार रविंद्र सिंह छाबड़ा उर्फ बिट्टी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह छाबड़ा, बंटी चमन, देवेंद्र सिंह अरोड़ा, विंसी कोहली, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बबलू कमल जस्सल, अजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह छाबड़ा, राजीव गांधी, प्रीतम सिंह कालरा, गुरजीत सिंह, बिमला जस्सल, हरदीप सिंह होरा, रौनक सिंह, गुरजोत सिंह,  सुरजीत सिंह छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह खालसा, जसकीरत सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह होरा, इंद्रजीत सिंह कोहली, परमजीत सिंह सैनी, बबलू सैनी, पुपिंदर सिंह खंबे, नरेंद्र सिंह चमन, रविंद्र सिंह गांधी, पप्पू जस्सल, कुलवंत सिंह मारवाह, रमन बेदी, त्रिलोचन सिंह, गुरदीप सिंह, राजू जस्सल, महेंद्र कौर अरोड़ा, परमजीत कौर, सुमी जॉली, चरणजीत कौर जॉली, जसमीत कौर सोनी, मनप्रीत कौर सैनी, सतविंदर कौर सहित कई शामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!