रांची: गिरिडीह लोकसभा सीट से बुधवार को जयराम महतो ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। जिसकेके बाद रांची पुलिस ने जयराम महतो गिरफ्तार कर लिया है। रांची के नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48/22 में जयराम महतो की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के रांची से डीएसपी और नगड़ी इंस्पेक्टर पुलिस बोकारो पहुंचे थे। बताया जाता है कि 2022 में विधानसभा घेराव को लेकर दर्ज मामले में जयराम महतो का अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।
वहीं नामांकन के उपरांत गिरफ्तारी से काफी देर गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान जयराम महतो के समर्थकों की काफी भीड़ रही। जिससे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान भी तैनात रहे। पुलिस ने जयराम महतो को कस्टडी में ले लिया है। चास में चुनावों सभा को संबोधित करने के बाद पुलिस जयराम महतो को रांची ले जाएगी।