रामगढ़: पतरातू थाना क्षेत्र के सरैयाटोला में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने सेल संचालन समिति, सौंदा बस्ती अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर ताबड़तोड़ छह से सात राउंड फायरिंग की। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर छानबीन रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नीतीश कुमार रांची से अपने घर लौटे थे। खाना खाकर घरवाले सोने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे पहले घरवाले कुछ पाते तब तक छह से सात राउंड फायरिंग कर अपराधी भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। मामले की छानबीन चल रही है।
नीतीश के अनुसार दो नाकबपोश अपराधियों ने फायरिंग की है। फायरिंग के क्रम में जान से मारने की धमकी भी दी गई है। घटना को लेकर पतरातू थाना में आवेदन दिया गया है। इधर, घटना से आसपास दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से कतरा रही है।