रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिला के कराईकेला थाना अंतर्गत जंगल में सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादी नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। जिससे नक्सली संगठन के एरिया कमांडर बुधराम मुंडा के मारे जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला ट्राईजंक्शन के सीमावर्ती बलियाडीह के जंगल में नक्सलियों के जुटान की सूचना पुलिस को मिली। जिसपर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया।

अभियान के क्रम में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई रांउड गोलियां चली हैं। जिसमें कई नक्सली भाग निकले हैं। वहीं मुठभेड़ में नक्सली बुधना मुंडा की मौत हो गई है। कई नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। बताया जाता है कि फिलहाल मुठभेड़ थम गई है और जंगल में सर्च अभियान चलाया रहा है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!