रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र के चाइना कब्रिस्तान के निकट एक वृद्ध महिला (75 वर्ष) अचेतावस्था में मिली। बरकाकाना पुलिस ने इलाज हेतु सदर अस्पताल भिजवाया है। मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग जमीरा में चाइना कब्रिस्तान के निकट सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध महिला को जमीन पर अचेतावस्था में पड़े देखा। पहचान नहीं हो पाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर बरकाकाना ओपी के एसआई भुनेश्वर यादव पहुंचे और निजी क्लीनिक के एंबुलेंस पर वृद्ध महिला को सदर अस्पताल भिजवाया गया।
वहीं छानबीन के क्रम में महिला की पहचान बरकाकाना ओपी क्षेत्र के केलुवा पतरा निवासी फरीद अंसारी की मां आयशा खातून के रूप में हुई। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। बताया जाता कि आयशा खातून मानसिक रूप से बिमार हैं। उनका इलाज भी चल रहा है। वे बीते पांच दिन पूर्व घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे।