रामगढ़: शहर के विद्यानगर में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई। मृतका सुशीला देवी के सिर पर किसी भारी चीज से वार के निशान मिले हैं। उनका शव घर के रसोईघर में पाया गया है। जबकि हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने की मंशा से एक कमरे में आग भी लगा दी।जबकि घर की अलमारी खुली हुई और घर के सामन बिखरे हुए पाए गए हैं।
घटना की सूचना पर रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद सदलबल घटना पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर कब्जे में लिया है। वहीं जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाए जाने की जानकारी मिल रही है। घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। लेकिन घटना को अंजान देकर हत्यारे घर की सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गए है।
एक महिला समेत चार लोग पहुंचे थे घर
बताया जाता है कि विद्यानगर कॉलोनी स्थित रिटायर्ड रेलकर्मी अशर्फी प्रसाद की पत्नी सुशीला देवी (60 वर्ष) गुरुवार की सुबह घर में अकेली थी। तकरीबन 09:00 बजे स्थानीय लोगों ने तीन पुरूष और एक महिला उनके घर में जाते देखा। सुशीला देवी के व्यवहार से लोगों को यह भी लगा कि चारों उनके परिचित है। हत्याकांड से लोग काफी अंचभित है।