रामगढ़: राष्ट्रीय सिकल सेल अनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विश्व सिकल सेल दिवस का आयोजन सदर अस्पताल रामगढ़ मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त चंदन कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर उपायुक्त ने कहा कि खून मानव शरीर के लिए बहोत जरूरी है। मानव का रक्त लाल उसमे मौजूद आरबीसी कि वजह से होता है। सिकल सेल अनिमिया से ग्रसित रोगी के खून मे मौजूद आरबीसी का आकार हसुआ कि तरह होने लगता है जिससे शरीर मे पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सिजन नहीं पहुंच पता है। यह एक आनुवांशिक रोग है ।
उपायुक्त ने कहा कि अगर माता-पिता को सिकल सेल अनिमिया है तो पूरी संभावना है कि उनसे जन्मे बच्चे को भी यह रोग हो सकता है। रामगढ़ जिले मे अबतक 10 संभावित सिकल सेल अनिमिया के रोगी पाये गए हैं, रोग के सत्यापन हेतु उचस्थ संस्थान रांची भेजा जाएगा। साथ ही वे संभावित रोगी यदि सिकल सेल अनिमिया से ग्रसित होंगे तो जिला प्रशासन के द्वारा सरकारी नियमानुसार सभी दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि सिकल सेल अनिमिया एक आनुवांशिक रोग है जिसका इलाज काफी महंगा है इसलिए सदर अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर इसकी निःशुल्क जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच हेतु किट उपलब्ध करा दी गयी है। साथ ही सिविल सर्जन ने रामगढ़ की जनता से अपील किया की अपना जांच अवश्य कराएं। मौके पर उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनेमिया के तहत 19 से 21 जून 2024 तक जांच अभियान चलाया जाएगा।
बताया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने मे रामगढ़ जिले की सहिया महत्वपूर्ण योगदान दे जा रही हैं। सभी सहिया आपने ग्रामीण क्षेत्रो मे आईईसी के माध्यम से लोगो मे जागरूकता एवं जांच हेतु स्वस्थ्य संस्थानो मे लोगो को लाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस कार्यक्रम मे अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों साथ-साथ जिला प्रबंधन इकाई एव अस्पताल प्रबंधन इकाई के सभी लोग मौजूद थे।
