पूर्वी सिंहभूम: मनोहरपुर प्रखंड के मनोहपुर पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार को फीया फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पेसा अधिनियम, झारखंड पंचायती राज अधिनियम और भारत के संविधान पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
अवसर पर प्रशिक्षक अनीश नाग, गोरेती बारला एवं रीता दास ने संविधान सभा कब और क्यों बनाया गया, संविधान में कितने अनुच्छेद हैं, संविधान के किस भाग में क्या वर्णित है, संविधान बनाने में किसने अहम भूमिका निभायी, आदिवासी क्षेत्र में पेसा अधिनियम और पंचायती राज व्यवस्था में क्या-क्या अधिकार आदिवासियों को दिया गया है, इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को खेलकूद, लेखन विधि और प्रोजेक्टर के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया गया। वहीं प्रशिक्षण का समापन संविधान की प्रस्तावना पढ़कर और संकल्प लेकर किया गया।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से रौशन खलखो, सुखमनी कच्छप, मनोज पूर्ती, लखन पूर्ती, मंगल चंपिया, रेणु सांडिल, सरिता सांडिल, यशवंत नायक, सुबोध मानकी, जयमशी भुईयां, प्रिया पॉल, सीता सांडिल सहित कई लोग मौजूद थे।