उरीमारी (हजारीबाग):  रैयत विस्थापित मोर्चा बिरसा परियोजना शाखा के द्वारा शनिवार को उरीमारी साइलो में एलएंडटी कंपनी के निर्माण कार्य को ठप करा दिया गया। शाखा अध्यक्ष पप्पू लाल मांझी और सचिव सन्नी सोरेन के नेतृत्व में पहुंचे विस्थापितों ने स्थानीय विस्थापितों को रोजगार देने की मांग करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

मोर्चा की ओर से कहा गया कि पूर्व में रैयत विस्थापित मोर्चा ने सीसीएल की बिरसा परियोजना में सीसीएल प्रबंधन और एलएंडटी कंस्ट्रक्शन प्रबंधन के साथ 21 जून 2024 को वार्ता की थी। वार्ता में स्थानीय विस्थापित मजदूरों को नोर्थ उरीमारी कोल हैन्डलिंग प्लांट में कार्य पर रखने का समझौता हुआ था। इधर, समझौते अनदेखी कर बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है। जबकि यहां के विस्थापित मजदूर और बेरोजगार युवक रोजी-रोटी के लिए भटकने पर मजबूर है।

वहीं निर्माण कार्य ठप कराए जाने पर एलएंडटी कंपनी प्रबंधन की ओर से वार्ता की पेशकश की गई। जिसपर क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा के नेतृत्व में प्रतिनिमंडल ने प्रबंधन से बातचीत की। बताया जाता है कि कंपनी ने फिलहाल 10 लोग को रोजगार उपलब्ध कराते हुए आगे सार्थक पहल का आश्वासन दिया है। 

काम ठप करानेवालों में रैविमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा, संजय करमाली,  पोटंगा उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, उरीमारी शाखा सचिव बिनोद हेम्ब्रोम, अजय बेसरा, अंनाद बेसरा, पंकज हेम्ब्रोम, सुखराम बेसरा, अजय मराण्डी, राजेन्द्र मुण्डा, सुनील सोरेन, संतोष करमाली, मंटू मुण्डा, मुनिष मराण्डी, बसंत सोरेन, बिनोद मुर्मू, राजा मुर्मू, राजेन्द्र टुडू, सिकेन्द्र टुडू, शाहरुख सोरेन, संतोष टुडू, मुकेश टुडू, जुगनू मांझी, भादो मांझी, चन्द्र देव मुण्डा, बृज लाल मरांडी, दिलीप टुडू, दिलीप महतो, शंभू प्रजापति, नरेश पावरिया, अजीत टुडू, बिनोद मुर्मू, पोटरा मांझी, रमेश हांसदा, फुलमती देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, पूनम देवी, मंझली देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, सोनमती देवी, सुनीता देवी, लालमुनि देवी, गुंजा किस्कू, प्रियंका देवी, जगनी देवी, सिबन्ति किस्कू, संजना देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!