हजारीबाग: भारतीय संसद की प्राक्कलन समिति (2024-25) के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। जिसपर सांसद मनीष जायसवाल ने गप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

इधर सांसद मनीष जायसवाल को संसद की प्राक्कलन समिति के लिए सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता, एनडीए कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर हैं। क्षेत्र वासी बड़ी संख्या में अपने सांसद मनीष जायसवाल को विभिन्न माध्यमों से बधाई और शुभकामनाएं दे रहें हैं। 

बताते चलें कि संसद प्राक्कलन समिति सरकार के द्वारा किए गये व्यय के अनुमान की जांज पड़ताल करती है और सरकार को सुझाव देकर फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का काम करती है। समिति में लोकसभा से 30 सदस्य शामिल किए जाते हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!